ITI Vacancies In Lucknow 2026 – Private Company Jobs

ITI Vacancies In Lucknow 2026 for ITI pass candidates. Explore apprentice trainee and temporary workmen vacancies, stipend, salary and eligibility.

ITI Vacancies in Lucknow 2026 के अंतर्गत टाटा मोटर्स लिमिटेड, लखनऊ प्लांट में आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान में Apprentice Trainee और Temporary Workmen के पदों पर योग्य उम्मीदवारों को अवसर दिया जाएगा।

अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अस्थायी कर्मचारी पद के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित है। अप्रेंटिस पद के लिए 10वीं में न्यूनतम 60% अंक तथा ITI/NTC में 60% अंक आवश्यक हैं। वहीं, अस्थायी कर्मचारी पद के लिए 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ITI/NTC और एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

अप्रेंटिस उम्मीदवारों को ₹13,870 मासिक स्टाइपेंड तथा अस्थायी कर्मचारियों को ₹15,488 मासिक वेतन दिया जाएगा। भर्ती में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, MMV, COPA/PASSA सहित विभिन्न ट्रेडों के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में आयोजित भर्ती अभियान से संबंधित विवरण देखकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Company Name :- Tata Motors Limited, Lucknow

Important DatesApplication Fee
31 | 10 | 2026 Time – 10:00 AM00/-
Join Our Telegram GroupClick Here
Join Whatsapp Channel All JobsClick Here
(ITI And 10th, 12th Jobs) WhatsApp GroupClick Here
(Diploma Jobs) Whatsapp GroupClick Here
Others Jobs WhatsApp GroupClick Here
Facebook GroupClick Here

Lucknow Private Jobs 2026 for ITI Pass Candidates

Position: TW, Apprentice

Qualification: 10th, ITI/NTC + 1 year experience, Passout

Age Limit: 18 to 25 Years

Gender : Not Disclosed

Vacancy : Not Disclosed

Job Location : Lucknow

(Eligibility Criteria):

  • Educational Qualification: Minimum 60% marks in 10th
  • Major ITI Trade : Electrician, Fitter, Machinist, Turner, Welder, Painter, MMV, Diesel Mechanic, COPA/PASSA, CNC Machining, RAC, Electronics Mechanic, Mechanic Electric Vehicle and other specified ITI trades.
  • Technical Qualification: ITI/NTC + 1 Year Experience
  • Work Period: Maximum 6 months, as per requirement
  • Training Period: 1 year

Salary Details :

Apprentice Trainee:

  • Monthly Stipend: ₹13,870
  • Free Canteen
  • Transportation Facility
  • Uniform Provided
  • Safety Shoes Provided

Temporary Workmen:

  • Monthly Salary: ₹15,488
  • Free Canteen
  • Transportation Facility
  • Uniform Provided
  • Safety Shoes Provided

ITI Apprentice Jobs in Lucknow 2026 Documents Details

  • Resume / Bio-Date
  • Qualification Marksheet Original & Xerox
  • Aadhar Card Original & Xerox
  • Pan Card Original & Xerox
  • Bank Account Xerox (ग्रामीण बैंक को छोड़कर)
  • Vaccination Certificate

ITI NTC Jobs in Lucknow 2026 : Interview Questions You Should Prepare

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • उम्मीदवारों को सुबह 10:00 PM बजे तक Government Industrial Training Institute, Aliganj, Lucknow के परिसर में पहुँचना होगा।
  • सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ-साथ एक-एक फोटोकॉपी भी लाना अनिवार्य है।
  • साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवारों को औपचारिक ड्रेस कोड का पालन करना होगा।

टाटा मोटर्स लखनऊ भर्ती 2026: इंटरव्यू में पूछे जाने वाले 05 महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

अगर आप Tata Motors Lucknow Plant Recruitment 2026 के अंतर्गत अप्रेंटिस ट्रेनी या अस्थायी कर्मचारी के पद पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया की तैयारी करना जरूरी है। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से उनके परिचय, शैक्षिक योग्यता, ITI ट्रेड, तकनीकी ज्ञान, काम करने की क्षमता और जिम्मेदारियों से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं।

इंटरव्यू में सफल होने के लिए जरूरी है कि आप प्रत्येक सवाल का जवाब आत्मविश्वास के साथ दें और अपनी बात सरल व स्पष्ट तरीके से समझाएं। नीचे टाटा मोटर्स में नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए 05 महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब दिए गए हैं।

1. अपने बारे में बताइए।

उत्तर: मेरा नाम ______ है। मैंने 10वीं की पढ़ाई पूरी की है और ITI में ______ ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुझे अपने ट्रेड से संबंधित कार्यों को सीखने और अपनी तकनीकी जानकारी बढ़ाने में रुचि है। मैं मेहनती, अनुशासित और जिम्मेदारी के साथ काम करने वाला उम्मीदवार हूं।

2. आपने ITI में क्या सीखा है?

उत्तर: मैंने ITI प्रशिक्षण के दौरान अपने ट्रेड से संबंधित तकनीकी जानकारी, उपकरणों का उपयोग, कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन और प्रैक्टिकल कार्य करना सीखा है। मैं अपने ज्ञान का उपयोग करके कंपनी के काम को सही तरीके से करना चाहता हूं।

3. आप टाटा मोटर्स में नौकरी क्यों करना चाहते हैं?

उत्तर: मैं टाटा मोटर्स में काम करके अपने तकनीकी ज्ञान और कार्यक्षमता को बढ़ाना चाहता हूं। इस अवसर के माध्यम से मैं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना, नई चीजें सीखना और कंपनी की जिम्मेदारियों को अनुशासन के साथ पूरा करना चाहता हूं।

4. आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या है?

उत्तर: मेरी सबसे बड़ी ताकत मेहनत करना, समय का पालन करना, अनुशासन बनाए रखना और नई चीजें जल्दी सीखने की कोशिश करना है। मैं टीम के साथ मिलकर काम करने और जरूरत पड़ने पर अपने सीनियर से मार्गदर्शन लेने के लिए भी तैयार रहता हूं।

5. अगर आपको मशीन या काम से संबंधित कोई नई जिम्मेदारी दी जाए, तो आप क्या करेंगे?

उत्तर: सबसे पहले मैं दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह समझूंगा। जरूरत पड़ने पर अपने सीनियर से मार्गदर्शन लूंगा और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए काम पूरा करने की कोशिश करूंगा। यदि किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा, तो उसे छिपाने के बजाय अपने सीनियर को जानकारी दूंगा।

महत्वपूर्ण सुझाव: इंटरव्यू में अपने वास्तविक अनुभव और योग्यता के अनुसार जवाब दें। अपने ITI ट्रेड से संबंधित बुनियादी जानकारी, सुरक्षा नियमों और प्रैक्टिकल कार्यों की तैयारी जरूर करें।

नोट: ऊपर दिए गए सवाल और जवाब इंटरनेट से प्राप्त सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। जरूरी नहीं कि इंटरव्यू में यही सवाल पूछे जाएँ। इसलिए अपनी योग्यता, काम के अनुभव और संबंधित मशीनों की जानकारी के अनुसार अच्छी तैयारी करके जाएँ।

Previous Post यह भी देखें :-

ITI Vacancies In Lucknow 2026 Interview Details :-

Interview Date : 31 / 10 / 2026

Interview Time : 10:00 AM

Campus Interview Location : Government Industrial Training Institute, Aliganj, Lucknow

और देखें कैंपस प्लेसमेंट – Click Here

Click Here

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp