Apply for UP ITI Admission 2025. Check eligibility, important dates, course list, and how to register online. Get complete details here.
Table of Contents
Admission process in ITI: यूपी के आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू होगी। पांच जून तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न कोर्स व टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से अपग्रेड राजकीय संस्थानों में 11 दीर्घकालीन कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई से शुरू हो रहे हैं। अभ्यर्थी पांच जून तक www.scvtup.in पर आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर का ओटीपी सत्यापन अनिवार्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग व यूपीआई से किया जा सकेगा। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की ओर से सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
फॉर्म भरने के बाद क्या करें
आवेदन सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी को फॉर्म का प्रिंट आउट लेना आवश्यक होगा, जिससे भविष्य के लिए रिकॉर्ड रखा जा सके। यदि आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो अभ्यर्थियों को 48 घंटे (2 दिन) का समय दिया जाएगा जिसमें वे ऑनलाइन संशोधन (correction) कर सकते हैं।
UP ITI Online Form 2025-26: Important Date
आयोजन | तिथियां |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 12/05/2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 05/06/2025 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 05/06/2025 |
पहला अलॉटमेंट रिजल्ट | जल्द जारी की जाएगी |
आईटीआई में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
2nd राउंड रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
आईटीआई संस्थान में रिपोर्टिंग करने की अंतिम तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
तृतीय चरण रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
रिक्त सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि (3rd राउंड) | जल्द जारी की जाएगी |
आईटीआई संस्थान में रिपोर्टिंग करने की अंतिम तिथि (3rd राउंड) | जल्द जारी की जाएगी |
चौथे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
चौथे चरण की कॉउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
4th राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
रिपोर्टिंग की तिथि (4th राउंड) | जल्द जारी की जाएगी |
प्रवेश लेने की अंतिम तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
निजी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रवेश पंजीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
राजकीय/निजी संस्थानों के प्रवेश पंजीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि (अंतिम चरण) | जल्द जारी की जाएगी |
अंतिम चरण में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
UP ITI Admission 2025-26: Overview
आर्टिकल का नाम | UP ITI Admission |
आईटीआई का आयोजन | राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के छात्र |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
साल | 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://www.scvtup.in/ |
UP ITI Trades and Course list Eligibility 2025-26
उत्तर प्रदेश आईटीआई एडमिशन के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता की सूची निम्न प्रकार है। जो कि नीचे दी गई है।
(कोर्स ग्रुप ए) इंजीनियरिंग व्यवसाय
व्यवासय | प्रशिक्षण अवधि | शैक्षणिक योग्यता |
फिटर | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
टर्नर | 1 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
मैकेनिस्ट | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
मैकेनिक | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
मैकेनिक मशीन टूल्स रखरखाव | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
उपकरण और डायमेकर (डाय और मोल्ड | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
टूल और डिमर | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
ड्राफ्ट्समन (सिविल) | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
सर्वेयर | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
इलेक्ट्रीशियन (बिजली वितरण) | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत या विज्ञान और गणित विषयों के समकक्ष) |
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत या विज्ञान और गणित विषयों के समकक्ष) |
विद्युत्-लेपक | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत या विज्ञान और गणित विषयों के समकक्ष) |
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
मैकेनिस्ट ग्रीनर | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ या 10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत ) |
आईसीटीएसएम Information Communication Technology System Maintenance (ICTSM) | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 विज्ञान और गणित विषयों के साथ) |
मैकेनिक डीजल इंजन | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 विज्ञान और गणित विषयों के साथ) |
मैकेनिक मोटरसाइकिल | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 विज्ञान और गणित विषयों के साथ) |
कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्क प्रबंधन | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 विज्ञान और गणित विषयों के साथ) |
मैकेनिक मोटर वाहन | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 विज्ञान और गणित विषयों के साथ) |
फ़ॉन्ड्रेमेअन तकनीशियन | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत या विज्ञान और गणित विषयों के समकक्ष) |
मैकेनिक कृषि मशीनरी | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 विज्ञान और गणित विषयों के साथ) |
भौतिक चिकित्सा तकनीशियन | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 ऑर्डर के अंतर्गत) |
मैकेनिक ट्रेक्टर | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास विज्ञान और गणित विषयों के साथ |
टेक्नियन पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत) |
वस्त्र अपशिष्ट प्रसंस्करण तकनीकी | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत) विज्ञान और गणित विषयों के साथ |
मैकेनिक चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत) विज्ञान और गणित विषयों के साथ |
मैकेनिक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत) |
लिफ्ट और एस्केलेटर मैकेनिक | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत) विज्ञान और गणित विषयों के साथ |
रेडियोलॉजी तकनीशियन | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 ऑर्डर के अंतर्गत) |
मैकेनिक ऑटो बिजली और इलेक्ट्रॉनिक्स | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत) विज्ञान और गणित विषयों के साथ |
मैकेनिक अॉटो बॉडी मरम्मत | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ) |
आर्किटेक्चर सहायक | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत) विज्ञान और गणित विषयों के साथ न्यूनतम 40% |
औद्योगिक चित्रकार | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत) विज्ञान और गणित विषयों के साथ या बराबर |
पलंबर | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास |
आंतरिक सजावट और डिजाइन | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (10 + 2 प्रणाली के अंतर्गत) विज्ञान और गणित विषयों के साथ कम से कन 40% |
आईटी | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (विज्ञान और गणित विषयों के साथ) |
(कोर्स ग्रुप A) नॉन इंजीनियरिंग ट्रेडस
ट्रेड्स के नाम | प्रशिक्षण समयावधि | शैक्षणिक योग्यता |
स्टेनोग्राफी और सचिवीय सहायक (अंग्रेजी) और हिंदी | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास (हिंदी अनिवार्यता के साथ) |
सीओपीए (COPA) | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास |
ड्रेस डिज़ाइनर | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास |
फैशन डिज़ाइनर टेक्नोलॉजी | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास |
सचिवीय अभ्यास (अंग्रेजी) | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास |
बेसिक कोस्मेटिकोलोजी | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 10 वीं पास |
(कोर्स ग्रुप B) इंजीनियरिंग ट्रेड्स
ट्रेड्स के नाम | प्रशिक्षण की समयावधि | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
वायरमैन | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 8 वीं पास |
पेंटर सामान्य | 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) | 8 वीं पास |
मैसन (बिल्डिंग कन्स्ट्रक्टर) | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 8 वीं पास |
बढ़ई | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 8 वीं पास |
शीट मेटल कर्मचारी | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 8 वीं पास |
वेल्डर | 1 वर्ष (2 सेमेस्टर) | 8 वीं पास |
जाति के आधार पर UP ITI Admission के लिए आरक्षण प्रतिशत छूट
जाति/वर्ग | आरक्षण प्रतिशत |
अनुसूचित जनजाति | 0.2 प्रतिशत |
अनुसूचित जाति | 21 प्रतिशत |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 27 प्रतिशत |
यूपी आईटीआई आवेदन शुल्क 2025 (Application Fee)
उत्तरप्रदेश आईटीआई प्रवेश 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु आवेदन शुल्क के रूप मे पात्र आवेदको को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस भरनी होगी |
आवेदक श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य / ओबीसी श्रेणी | रूपये 250 |
एससी / एसटी श्रेणी | रुपए 150 |
यूपी आईटीआई एडमिशन चयन प्रक्रिया
UP ITI Admission के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी आईटीआई संस्थाओं द्वारा प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में आवेदकों का चयन किया जाएगा। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में केवल उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों को ही भाग लेने की अनुमति प्रदान की जाएगी, जिनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा।
ITI प्रवेश के लिए सीटों के अंतिम आवंटन की काउंसलिंग प्रक्रिया को कई चरणों में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर सीट आवंटन का अंतिम परिणाम अपडेट किया जाएगा। आवंटित सीटों की सूचना उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर के माध्यम से सूचित की जाएगी। छात्रों को आवंटित सीटों पर प्रवेश की पुष्टि करने के लिए और प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए 6 दिन का समय दिया जाएगा।
UP ITI Admission Merit List 2025
उत्तर प्रदेश प्राधिकरण द्वारा यूपी आईटीआई मेरिट सूची 2025 को जल्द ही जारी किया जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि के बाद, प्राधिकरण उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची को उपलब्ध कराएगा। उम्मीदवार अपने अंकों के आधार पर पात्रता परीक्षा की सूची को डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध किया जाएगा।
UP ITI Admission Documents 2025 आवश्यक दस्तावेज
जो भी उम्मीदवार यूपी आईटीआई एडमिशन फॉर्म भरना चाहते हैं उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- कक्टर सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- आवेदन फॉर्म
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
- सबसे पहले आपको राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको प्रवेश के ऑप्शन पर क्लिक कर प्रवेश 2025-26 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे
- राजकीय
- निजी
- राजकीय निजी।
- आपको इन तीन ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई समस्त जानकारी को दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन पेमेंट जमा करनी होगी।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Save के ऑप्शन पर क्लिक कर फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल देना होगा।
- इस प्रकार आपकी यूपी आईटीआई एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
UP ITI Online Form 2025 Direct Links |
UP ITI Online Form 2025 Apply Link | Registration || Login |
UP ITI Admission Notification | Click Here |
UP ITI Admission Download Course List | Click Here |
Official Website | Click Here |
Whatsapp Group | Click Here |
UP ITI Admission 2025-26 FAQs
यूपी आईटीआई एडमिशन 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स यूपी आईटीआई 2025-26 के लिए ऑनलइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है |